Homeछत्तीसगढ़रेत और गिट्टी से भरे 5 हाइवा जब्त, खनिज विभाग की बड़ी...

रेत और गिट्टी से भरे 5 हाइवा जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी से भरे 5 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। तीन दिनों तक चले विशेष जांच अभियान के दौरान विभाग की टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर यह कार्रवाई की। जब्त वाहनों को थाना तुमगांव और महासमुंद में सुरक्षित रखा गया है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21, 22 और 23 मई को खनिज विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान साधारण रेत से भरे 3 हाइवा और गिट्टी से भरे 2 हाइवा वाहन पकड़े गए। जब्त सभी वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण का मामला पकड़ में आने पर संबंधितों के खिलाफ न केवल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments