Homeछत्तीसगढ़सुशासन तिहार 2026: किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति...

सुशासन तिहार 2026: किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया जा रहा है

इसी क्रम में जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम किलकिला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 7 पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। इसके साथ ही एक दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश और सहायक सामग्री वितरित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराकर शासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को साकार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments