IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में घर से स्कूल निकली नाबालिग को बहला फुसलाकर युवक ने दुष्कर्म का शिकार बनाया है। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाया और फरार हो गया, जिसे ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दरअसल पीड़िता के पिता ने 10 अक्टूबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि 15 साल की बेटी 8 अक्टूबर 2025 को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारो के यहां पता किया।
इसके बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। 12 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने नाबालिग को उर्दना कृष्णापुर से बरामद किया और उसका कॉउसलिंग कराया। साथ ही महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया।
नाबालिग ने बताया कि उसके दोस्त सूरज के माध्यम से दीपक कुमार पासवान (21) निवासी पतराकाला (झारखंड) से जान पहचान हुआ था, दोनों मोबाइल पर अक्सर बातचीत करते थे। 8 अक्टूबर को दीपक ने कॉल कर उसे तमनार बुलाया।
जहां उसने किराये के मकान में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए 2 दिनों तक रखकर शारीरिक संबंध बनाया।
ओडिशा में छिपे होने की सूचना मिली
इसके बाद 11 अक्टूबर 2025 को दीपक नाबालिग को कृष्णापुर उर्दना में छोड़कर भाग गया। नाबालिग के कथन और मेडिकल रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65 (1) भारतीय न्याय संहिता 06 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ पहुंची। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल जब्त किया है।
मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
फरार आरोपियों को लगातार गिरफ्तार कर रहे
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तारी के लिए टीम दीगर प्रांत में दबिश दे रही है, जिसमें लगातार सफलता मिली रही है। ऑपरेशन तलाश अभी जारी है।दुष्कर्म के आरोपी की ओडिशा से गिरफ्तार कर लाया गया और जेल भेजा गया है।
