IBN24 Desk: कवर्धा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकते मिली है। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उनका अफेयर चल रहा था। 4 साल पहले वे अपने परिवार को छोड़कर भाग गए और दूसरी शादी कर ली। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है। रामलाल चंद्रवंशी (34) और रीना चंद्रवंशी (29) शादी के बाद रायपुर में रहने लगे थे। 1 महीने पहले ही अपने गांव लौटे थे और अलग घर लेकर रह रहे थे। 19 अप्रैल को दोनों की लाश रस्सी के फंदे पर लटकती मिली। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक तंगी के कारण कपल ने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पढ़िए लव स्टोरी और सुसाइड की पूरी कहानी…
दरअसल, रामलाल चंद्रवंशी जंगलपुर गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था। उसके 2 बच्चे हैं। वहीं रीना चंद्रवंशी के भी दो बच्चे हैं। रीना का पति रामलाल का दोस्त था, जिसके चलते उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था।
इसी दौरान रामलाल और रीना के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। उन्होंने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया। करीब 4 साल पहले, दोनों अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर रायपुर भाग गए।
रायपुर पहुंचने के बाद रामलाल ड्राइवरी का काम करने लगा। इस बीच दोनों ने शादी भी कर ली। करीब एक महीने पहले यानी मार्च में दोनों गांव लौट आए और परिवार से अलग रहने लगे।
