IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में अगले 2 दिन लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान कहीं-कहीं मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके बावजूद गर्मी का असर बरकरार रहेगा।
दरअसल, यूपी से ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 44.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
