Homeअपराधदुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के...

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गांजा तस्करी में शामिल एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.185 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

साथ ही घटना में इस्तेमाल की जा रही सेंट्रो कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 1 लाख 71 हजार 50 रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार प्रजापति (40) निवासी आर्य नगर कोहका, दुर्ग के रूप में हुई।

तालाब के पास खोज रहा था ग्राहक

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को जुनवानी इलाके में इमली तालाब के पास आरोपी कार में गांजा रखकर बेच रहा था। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ देर निगरानी के बाद उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, आरोपी अवैध तरीके से मुनाफा कमाने के लिए गांजा बेच रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा के अलावा एक सेंट्रो कार (क्रमांक CG 04 B 9230) और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया।

जांच में जुटी पुलिस

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि, इस मामले में आगे भी जांच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। साथ ही आरोपी की प्रोफाइल की भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, इसमें और कौन-कौन शामिल है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments