Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के कोरबा में डीएसपीएम प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर...

छत्तीसगढ़ के कोरबा में डीएसपीएम प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पीते पकड़े गए

IBN24 Desk: कोरबा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के कोरबा में डीएसपीएम प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पीते पकड़े गए। मौके से बीयर की बोतलें और शराब की बोतल मिली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। इस मामले में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कंपनी के उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं कंपनी के एमडी ने मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन दिए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरबा दौरे पर थे, उनसे मिलने के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी रेस्टहाउस पहुंचे थे।

इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को सूचना दी कि रेस्टहाउस के वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब पार्टी कर रहे हैं, इस पर लखनलाल देवांगन ने फौरन कंपनी के एमडी एसके कटियार से कॉल पर बात की।

अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि एमडी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

फ्रीजर से शराब की बोतलें बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था। बाद में सीएसईबी रेस्टहाउस के किचन के फ्रीजर से कई शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि रेस्टहाउस में इस तरह की गतिविधियां पहले भी होती रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments