IBN24 Desk: रायगढ़ (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवती ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पता कि उसने यह कदम अपने मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मंगेतर को अरेस्ट कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर 2025 को चक्रधर नगर में रहने वाली 29 साल की युवती ने जान दे दी थी। पुलिस ने जांच शुरू की। परिजनों के बयान लिए गए। इस दौरान पता चला कि युवती की शादी मई 2025 को ग्राम चुहकीमाल में रहने वाले केशव पटेल के साथ तय हुई थी।
दिसबंर महीने में दोनों की शादी होनी थी। इस बीच युवती ने अपने परिजनों बताया कि केशव उसे धोखा दे रहा है, उसका किसी और लकड़ी से अफेयर है, जिससे वह शादी करना चाहता है। इस बात को लेकर केशव कॉल कर उससे मानसिक रूप से प्रताड़िता करता था, जिससे युवती तनाव में थी।
इसी प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने अपने घर में जहर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध होने की जानकारी सामने आई थी।
जांच में केशव के युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर शुक्रवार को थाने में केस दर्ज किया गया और पुलिस उसके घर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पूछताछ में आरोपी ने युवती से शादी तय होने और दोनों के बीच बातचीत होने की पुष्टि की। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपनी पूर्व प्रेमिका के संपर्क में लगातार था।
उसने बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन कर जहर पीने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
