Homeछत्तीसगढ़दुर्ग पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह...

दुर्ग पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में एक नाबालिग समेत कुल 5 आरोपी शामिल हैं। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान की झाड़ियों में छिपाकर रख देते थे।

आरोपियों के पास से 6 चोरी के वाहन भी बरामद किए गए हैं, जिनमें 5 स्प्लेंडर और 1 एक्टिवा शामिल है। आरोपी बाइक और स्कूटी को ही निशाना बनाते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है और एक नाबालिग को अभिरक्षा में रखा गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मिलकर अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी करते थे और बाद में उन्हें छिपा देते थे। इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब भिलाई के मदर टेरेसा नगर कैंप-01 निवासी सुखदेव पाण्डेय ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया था कि 25 दिसंबर 2025 को नेहरू नगर स्थित अटल प्रतिमा के पास से उनकी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

बिना नंबर के भी दो बाइक बरामद

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास गौठान क्षेत्र की झाड़ियों से 6 चोरी के वाहन बरामद किए गए।

लंबे समय से चोरी की वारदात में संलिप्त थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वे भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाते थे, जहां से आसानी से गाड़ी चुराकर निकल सकें।

चोरी के बाद वे वाहनों को सुनसान जगहों पर छिपा देते थे और मौका मिलने पर उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments