Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में ACB-EOW की टीम ने...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में ACB-EOW की टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में ACB-EOW की टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम के नाम पर करीब 115 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। जांच के दौरान पता चला कि फर्जी और बढ़े हुए बिल बनाकर यह रकम निकाली गई। यह पैसा कर्मचारियों को देने के बजाय अधिकारियों और निजी लोगों के बीच कमीशन के रूप में बांटा गया। सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूछताछ के दौरान फर्जी बिलिंग, कमीशन और पैसे के इस्तेमाल से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments