Homeछत्तीसगढ़कोरिया में ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत पैकेज्ड वाटर प्लांटों पर...

कोरिया में ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत पैकेज्ड वाटर प्लांटों पर बड़ी कार्रवाई, 7 फर्मों का हुआ औचक निरीक्षण

IBN24 Desk : बैकुंठपुर/कोरिया छत्तीसगढ़ शासन के सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा के निर्देश पर, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन में, कोरिया जिले में “सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार जिले के दुकानों में खाद्य एवं पेय सामाग्रियों की सतत जांच की जा रही है। इसकी शुरूआत 27 अप्रैल से की गई है, जो 11 मई तक यानी 15 दिनों तक चलेगा।

इस अभियान के तहत फ़ूड एवं ड्रग विभाग के अधिकारियों के साथ साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग की अलग-अलग टीम बनाई गई है। इसी कड़ी में सोमवार को अभिहित अधिकारी फ़ूड एंड सेफ्टी नीलम ठाकुर के नेतृत्व में टीम द्वारा डुमरिया, पटना और बैकुंठपुर में करीब 7 पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विनिर्माता, विक्रेता फर्म परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति या पंजीयन को डिस्पले करने, मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, वॉटर टेस्ट कराने, पैकेजिंग मटेरियल टेस्टिंग रिपोर्ट, फास्टैक प्रशिक्षण रिपोर्ट, बिल रिकॉर्ड, तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज को दुरुस्त रखने अभिहित अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। इस दौरान नमूना सहायक निधि जायसवाल भी मौजूद रही।

अभिहित अधिकारी नीलम ठाकुर ने बताया कि, यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर यह विशेष अभियान 27 अप्रैल से 11 मई तक यानी कुल 15 दिनों के लिए चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को मिलावट रहित खाद्य सामग्री और मानक स्तर की दवाएं उपलब्ध कराना है।
गौरतलब है कि, इसके पूर्व चाट-गुपचुप सेंटर्स, गन्ना रस, साफ्ट ड्रिंक्स, आइसक्रीम, जूस सेंटर्स, बेकरी प्रोडक्ट्स विक्रेता फर्मों का निरीक्षण, स्वीट शॉप्स एवं मेन्युफेक्चरिंग प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण, होटल रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों की जांच, केक एंड अन्य बेकरी प्रोडक्ट्स विक्रेता फर्मों की जांच, मिड डे मिल एवं हॉस्पिटल कैंटीन की जांच की जा चुकी है। अभियान के तहत आगे सतत रूप से आइसक्रीम विक्रेता फर्मों, कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठानों, ढाबा खाद्य प्रतिष्ठानों, फल एवं सब्जी विक्रेता प्रतिष्ठानों, बेकरी निर्माता फर्मों और पेप्सी आइसकेंडी, आइसगोला विक्रेता प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments