Homeछत्तीसगढ़कलेक्टर श्री विश्वदीप का सुदूर अंचलों का व्यापक दौरा

कलेक्टर श्री विश्वदीप का सुदूर अंचलों का व्यापक दौरा

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कलेक्टर श्री विश्वदीप ने रविवार को बीजापुर एवं उसूर ब्लॉक के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर सड़क, बिजली, पानी, राशन वितरण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, कनेक्टिविटी तथा ग्रामीण सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर गंगालूर मार्ग से होते हुए पीड़िया, हिरोली, कावंडगांव, मुतवेंडी, तर्रेम, बासागुड़ा एवं आवापल्ली का दौरा कर वापस बीजापुर पहुंचे।

पामलवाया नर्सरी को विकसित करने दिए निर्देश- दौरे के दौरान कलेक्टर ने पामलवाया नर्सरी का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध फलदार पौधों की जानकारी ली। उन्होंने नर्सरी को विकसित करने हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक संख्या में पौध तैयार कर बाउंड्री वॉल युक्त संस्थानों में पौधारोपण के लिए उपलब्ध कराने को कहा।

गंगालूर में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा- कलेक्टर ने गंगालूर में स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली तथा निर्माणाधीन अधोसंरचना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 12 मई को आयोजित होने वाले सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments