Homeछत्तीसगढ़कलेक्टर श्री विश्वदीप का नैमेड़ फिश हैचरी, सेन्ट्रल लाईब्रेरी एवं पुनर्वास केंद्र...

कलेक्टर श्री विश्वदीप का नैमेड़ फिश हैचरी, सेन्ट्रल लाईब्रेरी एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कलेक्टर श्री विश्वदीप ने रविवार को नैमेड़ स्थित फिश हैचरी, सेन्ट्रल लाईब्रेरी एवं पुनर्वास केंद्र बीजापुर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मत्स्य पालन, शिक्षा, कौशल विकास एवं पुनर्वास गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।

मत्स्य किसानों को झींगा एवं मछली पालन के लिए करें प्रेरित- नैमेड़ फिश हैचरी निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग ने मछली बीज उत्पादन तथा पंचायतों, समूहों एवं व्यक्तिगत हितग्राहियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तायुक्त मछली बीज उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments