IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) समाज के सभी वर्गों के लोगों के सर्वांगीण विकास हेतु आम जनता को सुगम पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। इसी मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर शासन-प्रशासन के कार्यों के मूल्यांकन हेतु सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है, यह वक्तव्य कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम मटिया अ में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत समाधान शिविर में कहा।
