IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। शिविर में 1114 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें से 370 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
सुशासन तिहार शिविर में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमती राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती कुंती चन्द्रा सहित अन्य जन प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण आसान हो गया है। शिविर में सभी अधिकारियों की उपस्थिति रहती है। इसके अलावा जरूरतमंद हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया जा रहा है।
