IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, दस्तावेज एवं सहायता राशि का वितरण
इसी क्रम में आज जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के प्रगति क्लब तथा जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़ेसर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने भड़ेसर में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाए।
