IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में मनेंद्रगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय भव्य श्रमिक सम्मेलन जनजागरण और कल्याण का प्रभावी मंच बनकर उभरा। डोमनापारा स्थित गोंडवाना समाज भवन में आयोजित इस सम्मेलन में लगभग 600 निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शासन की विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सम्मेलन में श्रमिकों को योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने और सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया गया।
