Homeछत्तीसगढ़चिंगपाल में सुशासन तिहार के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित...

चिंगपाल में सुशासन तिहार के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) बस्तर जिले के जनपद पंचायत दरभा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंगपाल के बाजार चौक पर गुरुवार को सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसने शासन और जनता के बीच संवाद के साथ विकास कार्यों के लिए सेतु का मार्ग प्रशस्त किया। क्लस्टर स्तरीय इस आयोजन में न केवल चिंगपाल बल्कि लेंड्रा, नेगानार, कामानार, तिरथगढ़, कोटमसर और ककनार जैसी 14 समीपवर्ती ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। सुबह से ही बाजार चौक पर उत्साह का माहौल रहा, जहाँ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सम्पती नाग और जनपद उपाध्यक्ष श्री हरी प्रसाद कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments