Homeछत्तीसगढ़मानसून से पहले राहत की तैयारी: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नाला...

मानसून से पहले राहत की तैयारी: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत शहीद वीर नारायण वार्ड क्रमांक 23 में चल रहे नाला निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन से महादेव बस्ती तक तथा महादेव बस्ती से चोरका कछार तक निर्माणाधीन नालों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को मानसून प्रारंभ होने से पूर्व निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारी वर्षा के दौरान वार्डवासियों ने जलभराव और निकासी की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया था। जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल कर दोनों नाला निर्माण कार्यों के लिए क्रमशः 97 लाख 34 हजार रुपए तथा 131 लाख 85 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments