IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 मई से 20 मई 2026 तक संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का बीजापुर जिले में सफल समापन हुआ। अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक और उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी।
यह अभियान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विस्तार सेवाएं निदेशालय के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अरुण सकनी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
अभियान के सुचारू संचालन के लिए जिले के सभी विकासखंडों में अलग-अलग वैज्ञानिक दल बनाए गए थे। इन दलों ने प्रतिदिन चयनित गांवों में पहुंचकर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं तथा खरीफ फसलों की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
