Homeछत्तीसगढ़’जनजातीय अंचलों तक पहुंच रही योजनाओं की रोशनी’

’जनजातीय अंचलों तक पहुंच रही योजनाओं की रोशनी’

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातीय एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जनजातीय गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान अब जनजातीय अंचलों में सुशासन और जनसुविधाओं का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की “सबसे दूर, सबसे पहले” की अवधारणा को केंद्र में रखकर बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर एवं शंकरगढ़ सहित विभिन्न क्लस्टरों में विशेष शिविर और सैचुरेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अनेक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अभियान के तहत आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों का पंजीयन कर त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, सामान्य उपचार, परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहीं आधार कार्ड निर्माण एवं सुधार, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रम पंजीयन, जन-धन खाता, महतारी वंदन योजना केवाईसी तथा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाएं भी शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सैचुरेशन कैम्प के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग सुविधाओं एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments