Homeछत्तीसगढ़रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी...

रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हो गई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए और 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

यानी सिर्फ 9 दिनों के भीतर तीसरी बार कीमतें बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत करीब 105.19 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल करीब 98.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सरगुजा में पेट्रोल 106.52 रुपए और डीजल 99.68 रुपए बिक रहा। बिलासपुर में पेट्रोल 106.05 और डीजल 99.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रकों और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं।

इसके अलावा खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने की लागत भी बढ़ेगी। वहीं बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी आने वाले दिनों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

रायपुर में मची थी फ्यूल लेने की होड़

इससे पहले कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई को लेकर फैली अफवाहों के बीच कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए थे।

कुछ स्थानों पर पंप बंद होने जैसी स्थिति भी बन गई थी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। हालांकि, अब स्थिति सामान्य है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments