Homeछत्तीसगढ़अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईः खनिज जांच दल ने...

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईः खनिज जांच दल ने 3 वाहन और जेसीबी मशीन की जप्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के कड़े निर्देशानुसार दंतेवाड़ा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खनिज जांच दल ने भैरमबंद, बालूद और बालपेट क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मौके पर जप्ती और कानूनी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान गौण खनिज साधारण रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए कुल 3 वाहन एवं मशीनें रंगे हाथों पकड़ी गईं। जांच दल ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर निम्नलिखित वाहनों को जप्त किया और उन्हें सुरक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर, दंतेवाड़ा में सुपुर्द किया।

हाईवा (क्रमांक सीजी 17 के डब्ल्यू 7009) चालक बिरेन्द्र कुमार जायसवाल निवासी भोगाम, दंतेवाड़ा को अवैध रेत परिवहन करते पाया गया। इसी प्रकार हाईवा (क्रमांक सीजी 17 के डब्ल्यू 6009) चालक रामेश्वर पोयाम निवासी ऐरला, जिला कोंडागांव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जेसीबी मशीन के चालक रामकेश निवासी रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर को अवैध उत्खनन में लिप्त पाया गया। इन सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत जप्ती की गई है, तथा धारा 21(5) के अंतर्गत आगे की कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments