Homeछत्तीसगढ़मेहनत का सम्मान, खातों में पहुंची खुशियों की रकम

मेहनत का सम्मान, खातों में पहुंची खुशियों की रकम

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान जारी होने से प्रदेश के हजारों श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मजदूरी राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक चिंताएं कम हुई हैं और घर-परिवार की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि गरीब और श्रमिक परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार बनकर सामने आ रही है। समय पर मजदूरी भुगतान होने से श्रमिकों के चेहरे पर संतोष और भरोसा दिखाई दे रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments