Homeछत्तीसगढ़दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जब्त, रेत की अवैध निकासी के लिए बना...

दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जब्त, रेत की अवैध निकासी के लिए बना रैम्प ध्वस्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) अवैध रेत उत्खनन के मामले में जिला प्रशासन बलौदाबाजार ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त करने के साथ ही नदी तक पहुंचने वाले रैम्प को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है।

खनिज विभाग की टीम ने रविवार को लवन तहसील के ग्राम सरखोर स्थित शिवनाथ नदी तट से रेत निकासी की जांच पड़ताल अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रेत से भरे दो वाहन मौके पर पाए गए। दोनों वाहनों को खान एवं खनिज अधिनियम और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत जब्त कर थाना लवन के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन ने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए नदी पहुंच मार्ग को भी काटकर बंद कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments