Homeछत्तीसगढ़वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था...

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार सुकमा जिला प्रशासन तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। बीजापुर जिले में हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर श्री अमित कुमार और वन मंडलाधिकारी श्री अक्षय दिनकर भोसले सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के तेंदूपत्ता गोदामों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उच्च स्तरीय निरीक्षण दल में पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर सहित प्रशासन, वन, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने गोदामों का बारीकी से निरीक्षण कर वहां मौजूद सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments