Homeछत्तीसगढ़नरेगा से बदल रही गांवों की तस्वीर

नरेगा से बदल रही गांवों की तस्वीर

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मुंगेली जिले में केवल रोजगार उपलब्ध कराने वाली योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन चुकी है। जिले में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है और गांवों में आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव तैयार हो रही है।

जिले की 367 ग्राम पंचायतों में से 363 ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 3,154 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इन कार्यों के माध्यम से 58 हजार 10 श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। गांवों में जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन, अधोसंरचना निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से जुड़े कार्यों के चलते ग्रामीणों को अपने गांव में ही काम मिल रहा है, जिससे पलायन में उल्लेखनीय कमी आई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments