Homeछत्तीसगढ़कारखानों में औद्योगिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को

कारखानों में औद्योगिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राज्य सरकार के निर्देश पर कारखानों में संभावित दुर्घटनाओं की पूर्ण रोकथाम हेतु आज शुक्रवार को मेसर्स-सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में औद्योगिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, बचाव एवं राहत कार्यों की दक्षता तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की प्रभावशीलता का परीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण करना है।

कार्यक्रम में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय के उप संचालक श्री आशुतोष पांडे उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इनमें जायसवाल निको इंडस्ट्रीज के हेड एचआर श्री आलोक पांडे, रियल इस्पात के हेड एचआर श्री शिव कुमार यादव, गोदावरी इस्पात के पेलेट प्लांट हेड श्री सुधाकर तिवारी, सुरक्षा विभाग प्रमुख श्री ईशान ताम्रकार तथा आईओसीएल के अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल का संचालन सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के हेड-एचएसई श्री अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सारडा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री पंकज सारडा, हेड ऑपरेशन श्री मनोज शाह, पेलेट प्लांट हेड श्री कोमल धुरंधर एवं हेड एचआर श्री विवेक चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments