IBN24 Desk: बिलासपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिता ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पत्नी के बॉयफ्रेंड की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। 2 साल से उनका अफेयर चल रहा था और इसे लेकर पति और पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था। शनिवार को विवाद के महिला के बुलाने पर बॉयफ्रेंड उसके घर पहुंचा, जहां पिता और बेटे ने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले।
वहीं, महिला थाने पहुंचकर विवाद की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बॉयफ्रेंड का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और पिता-बेटे मौके से फरार थे। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पति कवर्धा में हेडमास्टर है और हाल ही में परिवार बिलासपुर शिफ्ट हुआ था। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, शिवकुमार कामले (49) सहसपुर लोहारा, सिंगारपुर (कवर्धा) स्थित मिडिल स्कूल में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ है। जबकि पत्नी रीना कामले का मुंगेली के रहने वाले दावेंद्र बघेल (27) से अफयर चल रहा था। यह बात शिवकुमार को पता था।
करीब एक हफ्ते पहले ही कामले अपनी पत्नी, दो बेटियों और बेटे के साथ सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 106 में शिफ्ट हुए था। वहीं, अफयर को लेकर दिन दंपती में विवाद होता था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे शिव कामले अपने बेटे के साथ ड्राइंग रूम में बैठा था।
इसी दौरान उसका पत्नी से लगातार विवाद हो रहा था। शिवकुमार अपनी पत्नी को दावेंद्र बघेल को घर बुलाने के लिए कहा। पति के कहने पर रीना ने दावेंद्र को फोन किया। जब दावेंद्र घर पहुंचे तो उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दोपहर के समय महिला को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी।
वह सकरी थाने पहुंची और घर में चल रही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दावेंद्र की लाश फर्श पर पड़ी मिली, जबकि पिता और बेटा वहां से फरार थे।
महिला ने बॉयफ्रेंड के रिश्तेदारों को बुलाया
बताया जा रहा है दावेंद्र के जीजा और चाचा को रीना ने खुद मामले की जानकारी दी। इसके बाद उनकी मौजूदगी में एफएसएल टीम ने जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा गया।
