Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खेत से बंद बोरी में मिली युवक...

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खेत से बंद बोरी में मिली युवक के लाश मामले में पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया

IBN24 Desk: कवर्धा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खेत से बंद बोरी में मिली युवक के लाश मामले में पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का महिला के सा​थ अवैध संबंध था। युवक महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करता था। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके सा​थ कई बार जबरन संबंध बनाए।

घटना वाली रात भी उसने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां सरिया मोड़ने वाले भारी पाना से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद महिला, उसके पति और देवर ने मिलकर हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश की।

इसके बाद तीनों शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से सोंढा गांव के पास फेंक दिया। इस हत्याकांड में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव का है।

अब जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव के खेत से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बोडला थाना अंतर्गत पौड़ी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलने पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला।

शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी 23 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments