Homeछत्तीसगढ़राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर इन दिनों आमों की...

राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर इन दिनों आमों की खुशबू और रंगों से सराबोर

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर इन दिनों आमों की खुशबू और रंगों से सराबोर है। यहां आयोजित नेशनल मैंगो फेस्टिवल में देश-विदेश की 250 से ज्यादा किस्मों के आम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

कोई इन अनोखे आमों के साथ तस्वीरें खिंचवाता नजर आया, तो कोई एक्सपर्ट्स और किसानों से नई किस्मों, खेती की नई तकनीकों की जानकारी लेता दिखा। महोत्सव में 6 किलो वजनी हाथीझूल आम और सबसे छोटा लाल लड्डू आम आकर्षण का केंद्र रहा।

वहीं दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर और अल्फांसो जैसी लोकप्रिय किस्मों के अलावा जापान की प्रीमियम किस्म मियाजाकी, हाथीझूल और दुर्लभ नूरजहां आम को देखने के लिए लोगों में खास उत्साह देखा गया। छत्तीसगढ़ के खास 5 आम भी चर्चा में रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments