IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग द्वारा 02 जून 2026 को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोदा के अंतर्गत आश्रित ग्राम अरजगुंडरा का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध उत्खनन कार्य में संलग्न वाहन चैनमाउंटेन मशीन, नारंगी रंग जेसीबी 215 एलसी इंजन नं. 95404111 को जप्त कर कोटवार एवं उपसरपंच ग्रामीणों की मौजूदगी में सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
