Homeछत्तीसगढ़कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली महादेई...

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली महादेई गुर्जर की जिंदगी

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम पंचायत मयूरधकी अंतर्गत आश्रित ग्राम पुतकी की निवासी महादेई गुर्जर के जीवन में नई खुशियां ला दी हैं। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर महादेई आज अपने स्वयं के पक्के और सुरक्षित घर में परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हैं।

महादेई गुर्जर को वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। योजना के सहयोग और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के समन्वय से उनका लंबे समय से देखा गया पक्के घर का सपना साकार हो सका। साथ ही उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से मजदूरी राशि का लाभ भी प्राप्त हुआ, जिससे निर्माण कार्य में आर्थिक सहायता मिली।

महादेई बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बरसात के दिनों में पानी टपकने, दीवारों के कमजोर होने और अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हर मौसम में घर की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। लेकिन अब पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हुआ है।

वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि इस योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। उनका कहना है कि पक्का घर मिलने से परिवार के अन्य सदस्यों का जीवन भी अधिक सुरक्षित और सुखद हो गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments