Homeछत्तीसगढ़रायपुर के अवंति विहार सेक्टर-2 में पार्क-गार्डन के लिए आरक्षित जमीन पर...

रायपुर के अवंति विहार सेक्टर-2 में पार्क-गार्डन के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध कब्जे और नए निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर के अवंति विहार सेक्टर-2 में पार्क-गार्डन के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध कब्जे और नए निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कॉलोनी वासियों ने महापौर मीनल चौबे से शिकायत कर कहा कि, मेयर को अंधेरे में रखा गया, गलत जानकारी देकर घोषणाएं कराई गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि, श्री श्री दुर्गा सेवा समिति का दुर्गा मैदान की जमीन पर पहले से ही अवैध निर्माण है। अब नए निर्माण कार्यों की घोषणा की जा रही है, जो कि नियमों के खिलाफ है। स्थानीय लोगों ने सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है।

रहवासियों ने कहा कि जिस जमीन को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने पार्क और ओपन स्पेस के रूप में आरक्षित किया था, उसका मूल स्वरूप लगातार खत्म किया जा रहा है। इस पर मेयर चौबे ने कहा कि शिकायत मिली है, इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

2023 से कर रहे विरोध, अब फिर उठाया मुद्दा

रहवासियों का कहना है कि, यह विवाद नया नहीं है। साल 2023 में भी उन्होंने दुर्गा मैदान में हुए निर्माण और अतिक्रमण को लेकर शिकायत की थी। इसके बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

कॉलोनी निवासी एसके जाधव ने कहा कि, पहले यहां एक मंच बनाया गया था, अब शेड निर्माण कार्य शुरू हो गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के ले-आउट में यह जमीन पार्क के लिए आरक्षित है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन साफ कहती है कि कॉलोनी के पार्क में किसी भी तरह का अवैध कब्जा हटाया जाना चाहिए।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments