Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजार जिले के एक गांव में पिछले कुछ महीनों में 8 लोगों...

बलौदाबाजार जिले के एक गांव में पिछले कुछ महीनों में 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

IBN24 Desk: बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) बलौदाबाजार जिले के एक गांव में पिछले कुछ महीनों में 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने शराब में जहर मिलाकर इन लोगों को पिलाया, जिससे उनकी मौत हुई है।

मामला कसडोल थाना क्षेत्र के खरवे गांव का है। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और जांच के लिए सैंपल लिए। पीड़ित परिवारों की शिकायत के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों से पूछताछ कर अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि आरोपी रामसाय जायसवाल जमीन में गड़े कथित खजाने (हंडा) को पाने के लिए लोगों की बलि दे रहा था। हालांकि, इस तरह की बातों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments