Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर...

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ

IBN24 Desk: बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के खाते से पैसे निकलवाने गई थी, तभी मैनेजर अनिता पांडेय ने 10 हजार मांगे, लेकिन 5 हजार देने पर वह मान गई।

इस दौरान साथ आए एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सहकारी बैंक के निपनिया ब्रांच का है। महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर से महिला अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही पैसों के लेन-देन का वीडियो भी प्रशासन को सौंपा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस महिला अधिकारी के पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। एक साल पहले जब मैंने इस बारे में फोन पर बात की, तो अधिकारी ने ठीक से जवाब नहीं दिया और कहा, ‘मैं बिहारी हूं…जो करना है कर लो’। इसके बाद फोन काट दिया।

पति के खाते में 1 लाख 10 हजार थे

शिकायतकर्ता खेलन बाई सतनामी ने बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। उनके पति का निपनिया शाखा में एक बैंक खाता था, जिसमें लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए जमा थे।

महिला का आरोप है कि ब्रांच मैनेजर अनीता पांडेय ने पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले पहले 10 हजार रुपए की मांग की। बाद में यह रकम घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई।

जांच और कार्रवाई की मांग

खेलन बाई ने बताया कि पति के अकाउंट में जमा पैसे को निकालने के लिए उन्हें रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने और कार्रवाई करने की भी मांग की है।

अब जानिए वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में मैनेजर ने महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद दस्तावेजों पर साइन करवाए, फिर महिला के बेटे से कहा कि…जल्दी पैसे निकालो बोल रही हूं।

मैनेजर ने पूछा कितने रुपए हैं। बेटे ने जवाब दिया कि 5 हजार रुपए। इसके बाद मैनेजर महिला और उसके बेटे से कहती है…मेरे पास आना कभी भी आना हो तो। अगर कोई परेशानी होगी तो बुलाऊंगी बेटा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments