Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 साल की लड़की के साथ 3...

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 साल की लड़की के साथ 3 लड़कों ने गैंगरेप किया

IBN24 Desk:बलरामपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 साल की लड़की के साथ 3 लड़कों ने गैंगरेप किया है। रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ युवती पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान 2 युवकों ने रोका और उन्हें खींचकर कोटराही जंगल में ले गए।

युवकों ने भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने अपने एक साथी को भी फोन कर बुला लिया। उसने भी युवती के साथ रेप किया। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर बसंतपुर थाना क्षेत्र की युवती अपने फुफेरे भाई के साथ कोटराही जंगल से होकर गांव की ओर पैदल जा रही थी। उन्हें रिश्तेदार के घर जाना था। कोटराही जंगल में उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने रोका और दोनों को धमकाते हुए पूछताछ करने लगे।

इसके बाद युवक दोनों को खींचकर जंगल में ले गए। जहां युवकों ने पहले युवक के हाथ-पैर बांध दिए, फिर युवती को पकड़कर बंधक बने भाई के सामने ही दोनों युवकों ने गैंगरेप किया।

तीसरे युवक ने भी किया रेप

वहीं, दोनों युवकों ने फोन कर अपने एक और साथी को मौके पर बुला लिया। तीसरे युवक ने भी युवती के साथ रेप किया। तीनों घटना के बाद मौके पर ही दोनों को छोड़कर भाग निकले। वारदात के बाद दोनों वापस वाड्रफनगर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

तीनों युवक हिरासत में लिए गए

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि, पुलिस ने शिकायत के बाद युवकों की तलाश शुरू की और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों युवक कोटराही गांव के बताए गए हैं। पुलिस युवती और आरोपियों का मेडिकल टेस्ट करा रही है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments