Homeछत्तीसगढ़कांकेर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

कांकेर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब और महुआ पास को नष्ट कर दिया

IBN24 Desk: कांकेर  (छत्तीसगढ़) कांकेर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब और महुआ पास को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई 20 जून 2026 को चौकी दुधावा परिसर में की गई।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर आयोजित इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

पुलिस के अनुसार, चौकी दुधावा में दर्ज 46 आबकारी एक्ट प्रकरणों से जब्त 346 लीटर अवैध महुआ शराब, देशी-विदेशी शराब और महुआ पास को नष्ट किया गया।

इसके अलावा थाना नरहरपुर के 16 प्रकरणों से जब्त 87 लीटर तथा चौकी हल्बा के 7 प्रकरणों से जब्त 32 लीटर अवैध शराब और महुआ पास का भी नष्ट किया गया।

कुल मिलाकर 69 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जब्त लगभग 465 लीटर अवैध शराब और महुआ पास को नष्ट किया गया।

महंगे विदेशी ब्रांड भी शामिल

नष्ट की गई शराब में रॉयल स्टैग, बैगपाइपर, मैकडॉवेल्स नंबर-1 जैसे विदेशी ब्रांडों की शराब, विभिन्न कंपनियों की बीयर, देशी प्लेन शराब और बड़ी मात्रा में महुआ शराब शामिल थी।

अवैध कारोबार पर सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और आबकारी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments