Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में आंगनबाड़ी...

बलौदाबाजार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जान चली गई

IBN24 Desk:बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) बलौदाबाजार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जान चली गई। बाजार में पेड़ कटाई के दौरान बिजली का खंभा गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान पूर्णिमा वर्मा के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि वह अपनी दैनिक जरूरतों का सामान और सब्जी खरीदने बाजार पहुंची थीं।

अचानक गिरा बिजली का खंभा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार क्षेत्र में पेड़ कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक बिजली का खंभा गिर गया और उसकी चपेट में पूर्णिमा वर्मा आ गईं। खंभा सीधे उनके सिर पर गिरा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवंट ने बताया कि घटनास्थल के पास पेड़ कटाई का काम चल रहा था। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इसी कार्य के दौरान बिजली का खंभा गिरा, जिससे यह हादसा हुआ।

लापरवाही के पहलू की भी जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि पेड़ कटाई का कार्य किसके द्वारा कराया जा रहा था और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मामले में लापरवाही की जांच भी की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments