Homeछत्तीसगढ़देशभर में आज NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही

देशभर में आज NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) देशभर में आज NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए रायपुर में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और प्रवेश व्यवस्था का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

छत्तीसगढ़ में इस परीक्षा में करीब 45 हजार कैंडिडेट्स शामिल होंगे, जिनमें 28 हजार 100 छात्र राज्य के हैं। पूरे प्रदेश में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि रायपुर में 25 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

जिला नोडल अधिकारी (NTA) और सिटी कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कैंडिडेट्स को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिलेगा।

सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्र जांच और सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है।

समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह

परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों, तकनीकी प्रणालियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। नकल और किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन ने कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाने और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स और पेरेंट्स से शांत रहने और किसी प्रकार का तनाव नहीं लेने की अपील की गई है।

कैंडिडेट्स को NTA के ड्रेस कोड और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, बैग और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में नहीं लाने की हिदायत दी गई है, ताकि परीक्षा सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

ड्रेस कोड का रखें ध्यान

कैंडिडेट्स को हल्के और सिंपल कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। मेटल वाले बटन, चेन, गहने या भारी फुटवियर पहनकर न आएं। साधारण चप्पल या सैंडल पहनना बेहतर रहेगा। अगर कोई छात्र धार्मिक या पारंपरिक ड्रेस में आता है तो उसे सिक्योरिटी चेक में ज्यादा समय लग सकता है।

ऐसे में उसे और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने पेरेंट्स और शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों को तनावमुक्त माहौल दें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। छात्रों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करें।

व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

एग्जाम के दो दिन पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शहर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने पीएम श्री आत्मानंद आर.डी. तिवारी स्कूल आमापारा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 डीडीयू नगर और NIT स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

इस दौरान कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश की स्थिति में परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि केंद्रों में पर्याप्त शेड (Shade) की व्यवस्था रहे, ताकि फ्रिस्किंग और एंट्री प्रक्रिया आसानी से हो सके। फ्रिस्किंग प्वाइंट पर भी शेड और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments