Homeछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट में मिली युवती की लाश...

राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट में मिली युवती की लाश मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk: राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट में मिली युवती की लाश मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि, युवती के दोस्तों ने ही उसे जबरन शराब पिलाई थी और रिसॉर्ट लेकर गए थे, जहां रिसॉर्ट के मालिक आशुतोष हिरवानी ने युवती से रेप किया।

मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। 18 जून को रिसॉर्ट के बाथरूम में युवती की लाश मिली थी, शरीर में खरोंच के निशान मिले हैं। मृतिका को अंदरूनी चोटें भी आई थी। हालांकि, युवती की मौत कैसे हुई, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रिसॉर्ट को सील कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

दोस्तों ने जबरदस्ती शराब पिलाई थी

भिलाई की रहने वाली 24 साल की युवती टॉकीज में मैनेजर थी। आरोपी छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन दोनों युवती के दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक, 18 जून को तीनों साथ में थे, रायपुर घूमने आए थे। जहां दोस्तों ने मुस्कान को जबरदस्ती शराब पिलाई थी, जिससे वह होश में नहीं थी।

इसी हालत में दोस्त उसे राजनांदगांव के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट ले गए। जहां रिसॉर्ट के संचालक ने युवती से रेप किया। इसी रात मुस्कान की बाथरूम में लाश मिली थी।

पुलिस को मिली मौत की सूचना

18 जून की रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री से पुलिस को युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर सोमनी पुलिस और साइबर सेल की एक स्पेशल टीम बनाई गई।

जांच के दौरान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी सबूतों से पता चला कि युवती के साथ आए दोस्त ही उसे बहला-फुसलाकर जबरन रिसॉर्ट ले गए थे।

2 दिन बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर रेप और युवती को जबरन चोट पहुंचाने के केस में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मौत कैसे हुई, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। आरोपियों पर धारा 64, 115(2), और 3(5) BNS लगाई गई हैं।

ये आरोपी गिरफ्तार

  1. आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26), निवासी राजनांदगांव, (विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट का मालिक)
  2. छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25), निवासी राजनांदगांव
  3. घनश्याम बेलचंदन (25), निवासी दुर्ग

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments