Homeछत्तीसगढ़रायपुर के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के...

रायपुर के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के कार्यालय से 7.80 लाख रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने वारदात के महज 30 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के कार्यालय से 7.80 लाख रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने वारदात के महज 30 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की पूरी साजिश ऑफिस के पूर्व कर्मचारी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा कैश भी बरामद कर लिया है। आरोपियों का नाम उमेश पोर्ते और लक्ष्मीनारायण ध्रुव बताया जा रहा है।

सुंदर नगर निवासी अपर्णा नायक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह तारवानी एंड एसोसिएट्स में कैशियर हैं। 21 जुलाई की सुबह कार्यालय पहुंचने पर कैश काउंटर का ताला कटर से टूटा मिला। उसमें रखे 7.80 लाख रुपए गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एसीसीयू-सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा

पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला और तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की गई। मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

संदेह पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते पर गया, जिसे ऑफिस में रखे कैश और व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने उसे बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी पूर्व में भी जा चुके जेल

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पूरी 7.80 लाख रुपए कैश बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी उमेश पोर्ते के खिलाफ पहले भी बिलासपुर में मारपीट के मामले दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments