Homeछत्तीसगढ़रायपुर में कांग्रेस का 18 घंटे तक चला अनिश्चितकालीन धरना खत्म हो...

रायपुर में कांग्रेस का 18 घंटे तक चला अनिश्चितकालीन धरना खत्म हो गया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में कांग्रेस का 18 घंटे तक चला अनिश्चितकालीन धरना खत्म हो गया है। दीपक बैज के मुताबिक पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर FIR दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाई गई गैर-जमानती धाराओं की विवेचना की जाएगी और इसी के बाद धरना समाप्त किया गया।

भाजपा-कांग्रेस बवाल के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं वाली FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के सामने यह आंदोलन किया जा रहा था। कांग्रेस की मांग थी कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी काउंटर FIR दर्ज की जाए।

बैठक में बनी मांगों पर सहमति

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता और कार्यकर्ता रातभर थाने के बाहर डटे रहे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे।

शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई। इसमें मध्य जोन DCP तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन DCP दीपमाला कश्यप, ADCP आदित्य पांडे और ACP पूर्णिमा लांबा मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, सुशील आनंद शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा शामिल हुए।

दीपक बैज बोले- हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं

इससे पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था कि, हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। बीजेपी की यह कार्रवाई पूरी तरह से बदले की भावना से प्रेरित है। कांग्रेस इस कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments