Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की...

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इस मानसून सीजन में अब तक हुई बारिश सामान्य श्रेणी में है, लेकिन यह औसत से 16% कम बनी हुई है।

बारिश के बीच बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया 28 वर्षीय मछुआरा सुखदेव केवट तेज बहाव में बह गया। सूचना पर बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार पुलिस के साथ एसडीआरएफ ने देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज (शुक्रवार) फिर से सर्चिंग की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments