Homeछत्तीसगढ़दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के छातागढ़ स्थित पीपरछेड़ी-गनियारी शिवनाथ नदी...

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के छातागढ़ स्थित पीपरछेड़ी-गनियारी शिवनाथ नदी में जन्मदिन मनाने पहुंचे आठ दोस्तों में से दो बच्चे तेज बहाव में बह गए

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के छातागढ़ स्थित पीपरछेड़ी-गनियारी शिवनाथ नदी में जन्मदिन मनाने पहुंचे आठ दोस्तों में से दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। शनिवार (25 जुलाई) सुबह SDRF के सर्च अभियान में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, उरला निवासी आठ दोस्त शुक्रवार दोपहर जन्मदिन मनाने शिवनाथ नदी पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे 14 वर्षीय रेहान खान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।किनारे मौजूद एक साथी ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सका। बच्चे काफी देर तक खुद तलाश करते रहे। बाद में परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

सुबह चला रेस्क्यू अभियान

रात होने के कारण एसडीआरएफ रेस्क्यू शुरू नहीं कर सकी। शनिवार सुबह छह बजे से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे बाद घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर रेहान खान (14) का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरव की तलाश अब भी जारी है।

तीन महीने में दूसरी बड़ी घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी स्थान पर 19 अप्रैल को भी दो युवकों की डूबने से मौत हुई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद लोगों ने नदी के खतरनाक हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments