IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद पुलिस लगातार गांजा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। पिछले 1 महीने में ही कई करोड़ के गांजा महासमुंद पुलिस ने पकड़ा है। आज भी महासमुंद जिले के सकरा थाना पुलिस ने 20 लाख 6 हजार के 103 किलो गांजा कार से बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों उड़ीसा के रहने वाले हैं इनके विरुद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
