Homeछत्तीसगढ़खाद-बीज की जरूरतों में मददगार बन रही किसान सम्मान निधि

खाद-बीज की जरूरतों में मददगार बन रही किसान सम्मान निधि

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) खेती-किसानी में समय पर खाद और बीज की उपलब्धता फसल की पैदावार के लिए सबसे जरूरी मानी जाती है। बुवाई के समय इन कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए एक बड़ा संबल साबित होती है। राजनांदगांव जिला के विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम भोथीपारकला के रहने वाले किसान श्री नेतराम साहू के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऐसी ही एक उपयोगी मदद बनकर सामने आई है।

कृषि संबंधी खर्चों को उठाने में काफी सहयोग मिला

श्री नेतराम साहू को इस योजना के तहत नियमित रूप से किस्तों का लाभ मिल रहा है। वे बताते हैं कि इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने कृषि कार्यों में करते हैं। विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान खाद, बीज और खेती से जुड़ी अन्य जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति में यह आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत काम आती है, जिससे कृषि संबंधी खर्चों को उठाने में काफी सहयोग मिलता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तीन समान किस्तों में

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। श्री नेतराम साहू के लिए यह राशि खेती के जरूरी खर्चों में हाथ बंटाने वाला एक मजबूत सहारा है। उनका मानना है कि सरकार की यह सालाना सहायता किसानों के लिए बेहद उपयोगी है और खेती-किसानी के कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में मदद करती है।

योजना का लाभ मिलने पर श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका अनुभव यह साबित करता है कि मौसमी जरूरतों के समय मिलने वाला यह आर्थिक सहयोग किसानों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments