Homeछत्तीसगढ़विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रावण...

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रावण दहन होगा

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे के बाद जलेगा। यहां शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी होगी।

इसे देखने के लिए करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। आयोजन स्थल पर पेयजल, रोशनी, मोबाइल शौचालय, प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। वहीं, रावणभाठा में भी शाम करीब 7 बजे रावण दहन होगा।

बिलासपुर में पुलिस मैदान समेत 9 प्रमुख जगहों पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां 65 से 71 फीट तक ऊंचे रावण के पुतले जलाए जाएंगे। प्रमुख आयोजन स्थलों पर शाम 6 से रात 8 बजे के बीच रावण दहन होगा। वहीं, जगदलपुर में रावण दहन की परंपरा नहीं है। यहां 75 दिनों तक बस्तर दशहरा चलता है, लेकिन रावण नहीं जलाया जाता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments