Homeछत्तीसगढ़रायपुर के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान...

रायपुर के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे के बाल खींचते, धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन विवाद के बीच लोग उनसे भी उलझते दिखाई दिए।

जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच हाथापाई होती दिख रही है। कुछ फोटेज में पुलिसकर्मियों के सामने ही लोग एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल

घटना के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना में किसी के घायल होने और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments