IBN24 Desk: बिलासपुर(छत्तीसगढ़) बिलासपुर में दीपावली के दिन मुक्तिधाम के पास जुआ खेल रहे 15 लोगों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 14 हजार रुपए कैश और ताश की गड्डी जब्त की है। सभी आरोपी गिरधौरान गांव के रहने वाले हैं।
सकरी थाना प्रभारी संजय शिंदे को सूचना मिली थी कि गिरधौरान मुक्तिधाम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ लिया।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों में अशोक साहू (52), शिवा विश्वकर्मा (23), रामकुमार यादव (30), मानसिंह (30), बुचनू यादव (42), दिलहरण सिंगरौल (39), शिवकुमार सारथी (30), तीजराम साहू (40), जितेन्द्र जायसवाल (21), विरेन्द्र सिंगरौल (20), शीतल सिंगरौल (28), छोटेलाल खुसरो (30), रोहित सिंगरौल (30), भुपेन्द्र कौशिक (28) और धर्मेंद्र रजक (26) शामिल हैं। धर्मेंद्र रजक के पिता का नाम ईतवारी है।
